कुम्भ राशि जून 2018 राशिफल — Kumbh rashi June 2018 Rashifal — Aquarius h...
प्रस्तुत है कुम्भ राशि का जून 2018 का भविष्यफल.
यह महीना कुंभ राशि के उन छात्रों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है, जो कलात्मक विषय की पढ़ाई कर रहे हैं.
इस अवधि में वे अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और प्रशंसा पाएंगे.
वहीं दूसरी ओर इस माह आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी, एवं आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. हालांकि इस दौरान आपके खर्चों में अत्यधिक वृद्धि भी होगी.
कुंभ राशि के वे लोग जो विदेशों में काम कर रहे हैं, उन्हें कार्य स्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उन्हें विशेष सलाह है कि धैर्य से काम लें. क्योंकि इस अवधि में जो भी विवाद व मतभेद सामने आएंगे वे जल्द ही हल हो जाएंगे.
ग्रहों की चाल कहती है कि, जो लोग इस माह विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी अपने इस विचार को त्याग देना चाहिए. क्योंकि यह महीना विदेश यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है.
आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे लेकिन अच्छा अवसर सही समय पर ही आएगा.
पारिवारिक जीवन में तनाव और विवाद की संभावना है. घर में जीवनसाथी और परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सभी मतभेदों को धैर्य और परिपक्वता के साथ निपटाएं.
मकर राशि जून 2018 राशिफल — Makar rashi June 2018 Rashifal — Capricorn ho...
जून महीने में मकर राशी के लोगों को कई मामलों में विशेष रूप से सावधान रहने के जरूरत हैं बिल्कुल भी लापरवाही न दिखाएं.
इस वीडियो में हम मकर राशि का जून 2018 का भविष्यफल बतायेंगें.
इस वीडियो को Like अवश्य करें, और हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हुए सब्स्क्राइब बटन को दबाकर हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करें जिस से नई विडियो की सूचना आप तक तुरंत पहुचें.
यह राशिफल 'चन्द्र राशि' पर आधारित है. आपके सहयोग के लिए धन्यवाद.
मकर जून 2018 व्यवसाय राशिफल, Makar rashi June 2018 Business Rashifal, Capricorn June 2018 business horoscope in Hindi. मकर राशि जून 2018 वित्त और निवेश राशिफल, Makar rashi June Finance and investment 2018 Rashifal, Capricorn June 2018 finance and investment horoscope in Hindi. मकर राशि 2018 प्रेम राशिफल, Makar rashi June 2018 Love Rashifal, Capricorn June 2018 love horoscope
18 अप्रैल – अक्षय तृतीया – जानिए पूजन का शुभ समय, मुहूर्त आदि के बारें में
प्रत्येक वर्ष यह पर्व, बैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि में, सम्पूर्ण भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है. यह त्योहार प्रमुखता से हिन्दू, और जैन धर्म के लोग मनाते हैं. इस वर्ष 18 अप्रैल 2018 को अक्षय तृतीया आ रही है.
सर्व सिद्ध मुहूर्त के रुप में भी अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व है. माना जाता है इस दिन बिना पंचांग या शुभ मुहूर्त देखे आप हर प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, वस्त्र आभूषण आदि की खरीदारी, जमीन या वाहन खरीदना आदि को कर सकते हैं. पुरा-णों में इस दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान या अन्य किसी भी तरह का दान अक्षय फल प्रदान करता है. इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं.
इतना ही नहीं इस दिन किए जाने वाला जप, तप, हवन, दान और पुण्य कार्य भी अक्षय हो जाते हैं.
अगर यह तिथि रोहिणी नक्षत्र के दिन आए, तो इस दिन किए जाने वाले दान-पुण्य के कार्यों का फल, और अधिक बढ़ जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है.
पूजन का समय
अक्षय तृतीया पूजन का शुभ मुहूर्त प्रात: 05:56 से दोपहर 12:20 तक है, मुहूर्त की कुल अवधि 6 घंटा 23 मिनट है.
इस दिन किए गए कार्यों में शुभता प्राप्त होती है, भविष्य में उसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.
यह दिन सभी के जीवन में अच्छे भाग्य और सफलता को लाता है, इसलिए लोग जमीन जायदाद संबंधी कार्य, शेयर मार्केट में निवेश रियल एस्टेट के सौदे या कोई नया बिजनेस शुरू करने जैसे काम इसी दिन करने की चाह रखते हैं.
श्री लक्ष्मी पंचमी व्रत की कथा व पूजा विधि
श्री लक्ष्मी जिन्हें धन, वैभव, सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी माना जाता है. मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, व इन्हें प्रसन्न करने के लिये इस दिन पूजा के साथ-साथ दिन भर उपवास भी रखा जाता है.
घर में सुख-समृद्धि व धन प्राप्ति की कामना के लिये मां लक्ष्मी की उपासना का यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है. आइये जानते हैं लक्ष्मी पंचमी की व्रत कथा व व्रत पूजा विधि के बारे में.
अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार वर्ष 2018 में श्री लक्ष्मी पंचमी व्रत 21 मार्च को है. इस दिन मां की पूजा करने व व्रत रखने से व्रती को मनोवांछित फल मिलता है. जीवन में धन की दिक्कत, नौकरी अथवा व्यवसाय में नाकामी हाथ लगती है तो मां लक्ष्मी की विशेष मंत्रोंच्चारण के साथ उपासना करें.
इस वीडियो को Like अवश्य करें, और हमसे जुड़े रहने के लिए नीचे दिए हुए सब्स्क्राइब बटन को दबाकर हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करें जिस से नई विडियो की सूचना आप तक तुरंत पहुचें.
https://youtu.be/Ja0Muc0w_cs
17 मार्च — बेहद शुभ दिन — शनिदेव के प्रकोप को कम करने के लिए करें ये उपाय
17 मार्च को अमावस्या है, और इस दिन शनिवार भी है, जिसके चलते इस दिन अमावस्या और शनिवार का शुभ संयोग बन रहा है. जो अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है, उसे शनि अमावस्या कहते हैं. शनि अमावस्या, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है. जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढय्या चल रही होती है, कुछ उपाय करने से उसका प्रभाव कम हो जाता है. इस समय वृश्चिक,धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जबकि वृष और कन्या राशि पर ढय्या का प्रभाव है. ऐसे में अगर इस शुभ संयोग में अपनी राशि अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय किया जाय तो परेशानियां कम होती है.
मेष राशि के लोग शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं, और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष राशि वालों के ऊपर ढय्या का प्रकोप है, जिसके चलते राजा दशरथ द्वारा रचित, शनि स्त्रोत का पाठ करें.
मिथुन राशि के लोग शनि अमावस्या पर हनुमान जी को सिंदूर और लाल चोला चढ़ाएं.
कर्क राशि के लोग शनि अमावस्या के दिन, पीपल के वृक्ष पर प्रात: काल जल चढ़ाएं, और सायम् काल दीप दान करें.
सिंह राशि के लोग लोहे से बनी अंगुठी को, मध्यमा उंगली में पहने. शनि अमावस्या के दिन इसे पहनने का, सबसे शुभ दिन माना जाता है.
कन्या राशि के लोग, काली उड़द की दाल को गरीबों मं बांटे.
तुला राशि के लोग इस दिन, कुष्ठ रोगियों को भोजन कराएं, और दान में काली चीजों का दान करें.
वृश्चिक राशि के लोग शनि अमावस्या के दिन, शनि मंदिर जा कर वहीं पर स्थापित, शमी के पेड़ की पूजा करें.
धनु राशि के लोग इस दिन, खिचड़ी का दान करें, उत्तम रहेगा.
मकर राशि के लोग शनिदेव को खुश रखने के लिए, इस दिन 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि के लोग, शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
मीन राशि के लोग, शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं, और दीपक दान करें.
https://youtu.be/vyGUUeQyXqA
Subscribe to:
Posts (Atom)