मीन राशि का प्रतीक चिन्ह दो मछलियाँ हैं जिनका मुँह दूसरे की पूँछ की ओर है। मीन राशि वाले जातक प्रायः विनम्र स्वाभाव के, प्रसन्न-मुख परन्तु अत्यंत रसिक स्वाभाव के होते हैं। बृहस्पति का प्रभाव होने के कारण देव और गुरुओं का आदर करने वाले। इनकी वाक्-शक्ति अच्छी होती है, आप चाहे जो भी काम करें कला पक्ष खुल के सामने आता है। नया करने के फ़िराक में कभी कभी मादक पदार्थों का सेवन के लती भी हो सकते हैं। आप सदा असमंजस की स्थिति में रहते हैँ। जल तत्व होने के कारण आप बहुत ही जल्दी बदल जाते हैं, इस कारण आप कई बार दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं यह भी नहीं सोचते कि इसका परिणाम क्या होगा। बृहस्पति के प्रभाव के कारण आप धीर-गंभीर व समझदार होते हैं लेकिन अशुभ प्रभाव होने पर आपके गुणों में कमी भी आ सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आप बहुत ही रूमानी रहते हैं और अपने प्रेमी को प्यार व दुलार देने वाले होते हैं। आप समझदार, बुद्धिमान, ज्ञानयुक्त तथा संगीतप्रेमी होते हैं। आपको अकेला रहना ज्यादा पसंद होता है। आलस आपका अवगुण है, सोने की आदत के कारण कई बार काम छोड़ देते हैं। किसी पर भी जल्दी विश्वास कर आप ठगे जाते हैं।
मीन राशि के लिए उपयुक्त कैरियर
मीन राशि को गुरु की राशि माना गया है और गुरु बुद्धि, विवेक तथा ज्ञान के कारक ग्रह हैं। इसलिए जितने भी कार्य सलाहकारिता अथवा अध्यापन से संबंधित है वह सभी बृहस्पति के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, इसलिए आप एक अच्छे सलाहकार अथवा अध्यापक भी हो सकते हैं। आप लेखन, संपादन तथा धर्म प्रचारक भी हो सकते हैं। आप फिल्म, मनोरंजन अथवा जासूसी के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं। आप चिकित्सक के रुप में भी अपना व्यवसाय चुन सकते हैं।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 3
शुभ रत्न : पुखराज, सुनहला
शुभ अंक : 3
शुभ रत्न : पुखराज, सुनहला
व्यापार और धन 2018
सीनियर से संबंध अच्छे होंगे
पद-प्रतिष्ठा के हिसाब से साल अच्छा है।
सम्मान मिलेगा।
व्यापारी के पास भी धन प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे।
किसी बड़े निवेश को करने से पहले जानकारी कर लें अन्यथा नुकसान होगा।
रिश्ते व प्यार 2018
प्रेम संबंधों में विशेष ध्यान दें।
क्रोध में गलत बोलना भारी पड़ सकता है।
शक करने से बचें और अगर आप इससे बच कर रहे तो 2018 प्रेम सम्बन्ध के लिए एक यादगार समय होगा।