कुम्भ राशि – भविष्यफल 2018 - Kumbh Rashifal 2018

कुम्भ राशि का प्रतीक चिन्ह कुंभ अर्थात घडा़ है। कुम्भ राशि वाले जातक प्रायः गुप्त स्वभाव के, विलक्षण बुद्धि वाले परन्तु धन के आभाव वाले होते हैं। आप बहुत गहरे विचारक हैं, संकट के समय आप दूसरों के लिए सहायक बनते हैं और मदद करने वाले होते हैं। आप बहुत ही बुद्धिमान व समझदार व्यक्ति होते हैं। आप विचारों से उग्र तथा स्वतंत्र होते हैं। आप किसी भी बात को बिना ठोस आधार के नहीं करते हैं। आपका ज्ञान सहजस्वभाविक होता है, जिस कारण आप स्वयं को शांत पाते हैं। शनि का प्रभाव होने के कारण व्यसनी और आलसी होते हैं। इनकी संगति अच्छी नहीं होती है, आप अपनी पत्नी को दुःख पहुँचाने वाले व्यवहार करते हैं। आप शर्मीले व्यक्ति लगते हैं, परन्तु ऐसा नहीं है। आप कलह प्रिय, ऊर्जावान व सनकी प्रतीत होते हैं। हर मामले के जानकार होने के बावजूद अपने गलत व्यवहार और गलत चयन से दुःख बढ़ा लेते हैं।
आप दिल के अच्छे होते हैं, भावुक होते हैं, परन्तु कई बार आपके गलत व्यवहार आपके अच्छे बर्ताव पर भारी हो जाती है इस से आपके सम्बन्ध ख़राब होते हैं। जोखिम उठाने में आप सिद्धहस्त होते हैं, परन्तु जोखिम उठाने के कारण कई बार बड़ा नुकसान भी उठाते हैं।

कुंभ राशि के लिए उपयुक्त कैरियर
आप लोहे अथवा चमड़े से संबंधित कोई भी काम कर सकते हैं। आप सलाहकारिता के क्षेत्र में भी जा सकते हैं। आप अभियांत्रिकी, चिकित्सक, ज्योतिष से संबंधित काम को भी अपनी आजीविका का क्षेत्र बना सकते हैं। आप पुरानी इमारतों से संबंधित काम अथवा सिविल इंजीनियरिंग आदि में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। पुराने एंटिक पीस आदि से जुड़ा काम कर के अपनी आजीविका कमा सकते हैं।