कन्या राशि का प्रतीक चिन्ह एक युवती है जो सुख समृद्धि का प्रतीक है | इस राशि का राशि स्वामी बुध ग्रह है | इसलिए इस राशि के व्यक्ति सौम्य, गुणी, वाकपटु, चतुर, चालाक व हर काम करने में निपुण होते हैं | हर बात में तर्क करने की आदत होती है लेकिन बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से | कन्या राशि भूमि तत्व होती है, जिसके कारण आप सभी काम धरातल पर रहकर करते हैं | कन्या राशि वाले प्रायः देखने में सुन्दर और नजाकत वाले होते है | बुध का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी प्रभावी होती है | आप बुद्धिमान, बड़ी मित्रमंडली वाले, विख्यात और बात के मर्म को समझने वाले होते हैं | आप पूर्ण आस्तिक और धर्म-कर्म में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले होते हैं |
आप सदैव ऊर्जावान बने रहते हैं और स्वयं को किसी से कभी कम नहीं समझते हैं, लेकिन आप सदा ही दूसरों की सहायता करने को भी तत्पर रहते हैं | आप सामाजिक प्राणी होते हैं और समाज के दायरे में रहकर आगे बढ़ते हैं. छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लेकर आगे बढ़ते हैं और उस पर भी चिन्तन मनन करते हैं. आपके संबंध कम लोगो से बनते हैं लेकिन जिनसे भी बनते हैं मजबूत ही बनते हैं | कन्या राशि का होने से आप एक सच्चे मित्र साबित होते हैं जो सदा अपने दोस्तों की सहायता के लिए तत्पर रहता है. परिवार के प्रति भी आप समर्पित रहते हैं और सभी सदस्यों को बहुत प्यार करते हैं | घर के बुजुर्गों की तो आप बहुत सेवा करते हैं, यदि वह बीमार भी पड़ जाते हैं तब सबसे अधिक सेवा भावना आप में ही होती है | आप खाने के भी बहुत शौकीन होते हैं और भांति-भांति के व्यंजन आपको बहुत पसंद होते हैं | आपके भीतर दया का भाव होता है, व्यवहारिक व वफादार भी होते हैं | किसी भी बात का विश्लेषण व मूल्याँकन करने के बाद ही नतीजे पर पहुंचते हैं | जानवरो व पशुओ से प्यार होता है, किताबे पढ़ने के शौकीन होते हैं और प्राकृतिक नजारों से प्रेम होता है | आप कुछ संकोची तथा शर्मीले स्वभाव के होते हैं |
कन्या राशि के लिए उपयुक्त व्यवसाय
आप अच्छे लेखक हो सकते हैं, इसके अलावा आप कूतनीतिज्ञ, संचार व गणित व आंकड़ो से जुड़े कामो में रुचि रख सकते हैं | आप ज्योतिष विज्ञान को भी अपने व्यवसाय का क्षेत्र चुन सकते हैं | अकाउंटस, क्लर्क, संपादक आदि भी हो सकते हैं. मनोवैज्ञानिक, वायुयान चालक अथवा चिकित्सक भी हो सकते हैं | व्यापार आदि में भी रुचि रह सकती है | आप एक अच्छे विश्लेषक भी बन सकते हैं |
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 5
शुभ रत्न : पन्ना
शुभ अंक : 5
शुभ रत्न : पन्ना