कर्क राशि – भविष्यफल 2018 – Kark Rashifal 2018

कर्क राशि का चिन्ह केकडा है, जल तत्व का प्रभाव होने के कारण आप शीतल स्वाभाव के होते हैं | कर्क राशि के प्रभाव से आप भावुक प्रवृति के हो सकते हैं | कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है, जिस कारण से यह एक सौम्य राशि मानी जाती है. इस राशि के स्वामी और विशेषताओं के फलस्वरूप जातक में सौम्यता व भावनात्मकता का भाव देखा जा सकता है | आप शांत स्वाभाव के और सत्य बोलने वाले होते हैं | चन्द्र का प्रभाव होने के कारण आपकी वाणी मीठी होती है | आप कला-प्रेमी, लोकप्रिय, बड़ी-मित्र मंडली वाले होते है | कफ प्रधान होने के कारण आप आप कल्पना-लोक में मस्त रहते हैं | स्त्रियों का सम्मान करते हैं | आप बडी योजनाओं का सपना देखने वाले होते हैं | आप कम परिश्रम से जायदा फल चाहते हैं | भावनाओं के प्रभाव में बहकर बडे-बडे निर्णय ले लेना आपके लिए कोई कठिन काम नहीं है, फिर चाहे उस निर्णय का बाद में क्या प्रभाव पड़ता है, इस बात से आप उस समय अनभिज्ञ होते हैं. आप जिनके साथ पूर्ण रूप से जुड़ जाते हैं उनके साथ मित्रता भी निभाते हैं. अपने मित्रों के लिए जान तक न्यौछावर करने से भी पीछे नहीं हटते है परन्तु कुछ सीमित लोगों से ही ये मित्रता कर पाते है।
आप श्रेष्ठ बुद्धि, कामुक, जिद्दी, आदर्शवादी, निष्ठावान तथा भोगी होते है | आप अपनी माता को अत्यधिक प्रेम करते हैं | आप अत्यंत भावुक होते हैं और एक बार जो धारणा बना लेते हैं तो उसी पर अड़े रहते हैं | भावना वश किसी गलत प्रभाव में आ जाने पर जल्दी उस से निकलना सम्भव नहीं होता | आपके स्वभाव में कल्पना शक्ति की अदभुत क्षमता होती है और जल की तरह लचीला स्वभाव भी होता है जिसमें डाला जाए वैसा ही आकार भी ले लेता है | आप में गजब की सहनशक्ति होती है जो आपको अन्य राशियों से अलग करती है।